कृषि महाविद्यालय बावल परिसर में रैली निकालते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल की एनएसएस यूनिट की तरफ से संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें करीब 120 छात्र शामिल हुए।
इस अवसर पर छात्रों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने समझाया कि अधिकार नागरिकों को स्वतंत्रता और समानता प्रदान करते हैं जबकि कर्तव्य राष्ट्र निर्माण, संविधान सम्मान, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण की ओर प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. राम स्वरूप, डॉ. अभिषेक, डॉ. संदीप यादव और डॉ. हरीश आदि उपस्थित रहे।