फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने स्वच्छता की ली शपथ

Fri, 02 Aug 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। मैं कूड़ा नहीं फैलाऊंगा का संकल्प लेते विद्यार्थी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत वीरवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल, राजकीय मिडिल स्कूल कमालपुर, जीएसएसएस रामगढ़ भगवानपुर और राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
विद्यालयों में विद्यार्थियों ने एक स्वर में शपथ ली कि वह कूड़ा नहीं फैलाएंगे, सफाई के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता टीम नागरिकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रही है। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को हाथ कैसे धोएं, कब-कब धोएं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही विद्यालयों में शौचालयों सहित विद्यालय परिसर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने व हाथ धोने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ जिला परिषद व एसडीएम विकास यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। वह चाहते थे कि भारत के सभी नागरिक एक साथ मिलकर देश को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य करें और इस सपने को साकार बनाएं। वर्तमान समय में स्वच्छता हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है। यह समय भारत वर्ष के लिए बदलाव का समय है, बदलाव के इस दौर में यदि हम स्वच्छता के क्षेत्र में पीछे रह गए तो आर्थिक उन्नति का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। साथ ही हमें इसे एक बड़े स्तर पर भी देखने की जरूरत है ताकि हमारे पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। साफ-सफाई केवल सफाई कर्मचारियों की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हम सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि हम अपने शहर और गांवों को साफ और सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें