फोटो : 05रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी ओर एसपी लोगों की समस्या सुनते हुए। स्रोत
रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी अभिषेक मीणा और एसपी गौरव राजपुरोहित समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में आम जन की समस्याएं सुनीं गईं। इस दौरान समस्याओं का समाधान किया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी गौरव राजपुरोहित के साथ शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं व उनकी समस्याओं का समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया की उनकी समस्या का जल्द से जल्द निवारण करते हुए उन्हें सूचना दी जाएगी। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं के निवारण के लिए समाधान शिविर बड़ा ही कारगर साबित हो रहा है। कुल 65 शिकायतें आईं, 33 का समाधान हुआ है। संवाद