फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित की परीक्षा में पहले आसान सवालों को हल करें विद्यार्थी: अशोक

Sat, 11 Mar 2023 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। 14 मार्च को दसवीं कक्षा की गणित की परीक्षा होगी। इसी दिन अंतरराष्ट्रीय गणित भी दिवस है। परीक्षा को देखते हुए गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने विद्यार्थियों को सुझाव दिए हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को गणित के पेपर की तैयारी के टिप्स दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने बताया कि गणित कठिन विषय है लेकिन निरंतर अभ्यास से यह आसान साबित होता है। गणित के सवाल को हल करने के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। गणित पढ़ते समय विद्यार्थी के पास नोटबुक होना जरूरी है। जिसमें महत्वपूर्ण टॉपिक व सूत्रों को दर्ज करते हुए चलें। गणित एक ऐसा विषय है, जिसे पढ़ने के लिए किसी विशेष ज्ञान की जरूरत नहीं होती। इसे सॉल्व करने के लिए केवल निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। इसकी तैयारी के लिए समय सीमा का होना बहुत जरूरी है। पढ़ाई के दौरान शुरू में ऐसे प्रश्न के साथ प्रैक्टिस करें जो आसान हों ताकि विद्यार्थी का हौसला बुलंद हो। जिससे विद्यार्थी की गणित पढ़ने की ओर रुचि बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 वीं कक्षा के छात्र को हमेशा समीकरण, वास्तविक संख्याएं, बहुपद आदि टॉपिक के साथ गणित की पढ़ाई शुरू करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि जब तक आप सवाल को पूरी तरह से नहीं समझ लेते, तब तक गणित विषय से दूर न हटें। नियमित रूप से गणित का अभ्यास करके अपने मस्तिष्क और स्मृति को प्रशिक्षित करें। दोस्तों के साथ कठिन से कठिन विषयों पर काम करें। समय-समय पर खुद की परीक्षा लेते रहें। शोरगुल वातावरण में मन इधर-उधर भटकता है। इसलिए गणित ही नहीं, बल्कि सभी विषय पढ़ने के लिए शांत वातावरण की जरूरत होती है। बताया कि सभी प्रश्नावलियों का बीच-बीच में रिवीजन करते रहें।
इनका भी रखें ध्यान
मन को हमेशा स्थिर रखें
हमेशा सकारात्मक सोचें
पौष्टिक भोजन करें
हमेशा स्मार्ट वर्क करें
अपने नोट्स खुद ही बनाएं
टाइम टेबल को अच्छे से फॉलो करें
उच्चारण का ध्यान करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें