रेवाड़ी। बालधन कलां स्थित सनसाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता में डीएन पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। बालक वर्ग की अंडर 17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2100 रुपये का इनाम जीता।
लड़कियों की अंडर 17 आयु वर्ग की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की टीम ने अंडर 14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं अंड 17 आयु वर्ग की 1600 मीटर की दौड़ में तमन्ना और 200 मीटर की दौड़ में चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दीक्षा ने 200 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अंडर 17 आयु वर्ग में मयंक औ अंडर 14 आयु वर्ग में आयुष ने प्रथम स्थान पाया। अंडर 14 आयु वर्ग में ओविका ने प्रथम और निखिल व अंशुका ने 800 मीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर ने स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल चेयरमैन राम अवतार यादव ने विजेता विद्यार्थियों और शारीरिक शिक्षिका नीलम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजीव यादव ने विद्यार्थियों को खेलों से होने वाले लाभ के बारे में बताया।