राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत: महाविद्यालय
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने की अपील की गई।
प्राचार्य ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी सांस्कृतिक विविधता, आपसी सहयोग और भाईचारा है। देश की प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि उन्होंने देसी रियासतों का एकीकरण कर स्वतंत्र भारत की एकता को मजबूत आधार प्रदान किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने युवाओं से सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में करीब 118 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. तन्वी और डॉ. प्रवीण ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिल सरोहा, डॉ. अनिल मलिक, डॉ. हरीश सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। समापन पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। स्रोत: महाविद्यालय