रेवाड़ी। गांव पाल्हावास स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जोगिंदर तंवर ने मलेरिया एक जानलेवा बीमारी बताते हुए सभी से सावधानी बरतने की अपील की।उन्होंने छात्रों को साफ-सफाई बनाए रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने और मच्छरदानी के उपयोग की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों मलेरिया के प्रमुख लक्षणों जैसे बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और शरीर में दर्द के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एसएमओ डॉ. रविंदर, स्वास्थ्य निरीक्षक हरिप्रकाश, एचआई बीरेंद्र तथा स्कूल प्राचार्य व स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।