फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छात्रों के विज्ञान मॉडल दिखाए गए

Sun, 05 May 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस के द्वारा “एनसीआर क्षेत्रीय विज्ञान सप्ताह” के तीसरे दिन विभिन्न सरकारी स्कूलों के 30 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम डॉ. सोनम कम्बोज व डॉ. चरण शेखों ने छात्रों का एवं उनके साथ आए स्कूल के अध्यापकों का औपचारिक स्वागत करके की। इसके बाद कृषि महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत ने सभी छात्रों को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से संबंधित जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार से वे इस विश्वविद्यालय से जुड़ सकते हैं। कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। इसके बाद छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसके बाद छात्रों को कृषि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल दिखाए गए। छात्रों ने महाविद्यालय और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की सभी प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया।

कार्यक्रम के तीसरे दिन रेवाड़ी क्षेत्र के 30 प्रगतिशील किसानों को महाविद्यालय में आमंत्रित किया गया। उनसे कृषि संबंधित चर्चा की गई। प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने सभी किसानों का स्वागत किया। कृषि अनुसंधान के वैज्ञानिक डॉ. सत्यजीत ने किसानों से कृषि विज्ञान से संबंधित चर्चा की। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रशांत, डॉ. मुकेश, डॉ. रूमी एवं डॉ. योगेश ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का निवारण किया। कार्यक्रम में डॉ. नरिंद्र यादव, डॉ. पूजा, डॉ. तन्वी व डॉ. चरण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें