फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल

Thu, 05 Nov 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान अध्यापिका हरिता शर्मा के मार्गदर्शन में आकर्षक, ज्ञानवर्धक और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार और जीव विज्ञान प्रवक्ता विक्टोरिया ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली के बारे में सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने मॉडल की विशेषताओं और उपयोगिता की जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अध्यापक मुकेश कुमार, रविंद्र कुमार सैनी, पूनम देवी, मंजुलता, नरेंद्र सिंह और प्रिया देवी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने और भविष्य में भी नवाचारपूर्ण गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक सोच, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें