गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदन कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : संस्था
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा ने कार्यक्रम आयोजित किया। यह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोडिया मेव चौपानकी में हुआ। कार्यक्रम का नाम गुरु वंदन छात्र अभिनंदन मेगा प्रोग्राम था। इसमें आठ सौ विद्यार्थियों सहित शिक्षक, ग्रामीण और परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रकल्प प्रभारी मनोज जैन ने परिषद के सिद्धांतों और समाज सेवा के कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष विमल पंडित ने गुरु वंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुओं का आदर करने और सम्मान विकसित करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर विमल पंडित, डॉ. मुकेश कुमार और हर्ष माहेश्वरी मौजूद थे। संवाद