फोटो : 18जीवन ज्योति स्कूल मंदौला के विद्यार्थी परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते हुए। स्रोत :
कुंड। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित 10वीं के परिणाम में जीवन ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदौला के छात्र-छात्राओं का परिणाम अव्वल रहा। जीवन ज्योति स्कूल के 77 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसका परिणाम बेहतर रहा। इन सभी 77 छात्र छात्राओं में से हिमांशी पुत्री प्रवीन कुमार गांव ढाणी राधा ने 491/500 अंक प्राप्त किया है। विद्यालय में प्रथम स्थान और हरियाणा राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अनमोल भारत गांव मंदोला ने 488/500 अंक लाकर हरियाणा राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया। नंदनी पुत्री भूप सिंह गांव खोल ने 485/500 अंक प्राप्त विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन सुनील कुमार ने श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया है। प्राचार्य नरेंद्र सिंह, नरेश, डॉ. प्रवीण, इंद्रपाल, जय सिंह, सुनीता , मीनू कुमारी ने बच्चों की कड़ी मेहनत व लगन का परिणाम बताया।