फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 12 Oct 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत पुलिस ने गांव भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को साइबर ठगी के नए तरीकों और उनके बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

साइबर थाना के एएसआई जितेंद्र की टीम ने बिजली, गैस और मोबाइल कनेक्शन काटने के फर्जी संदेशों से सतर्क रहने की अपील की गई। एएसआई जितेंद्र ने बताया कि साइबर ठग कनेक्शन कटने का डर दिखाकर तत्काल ऑनलाइन भुगतान करने का दबाव बनाते हैं। अनजान लिंक पर क्लिक करने और ऐनी डेक्स व टीम व्यूअर जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड करने से बचना चाहिए।
अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत मिलने के बाद पुलिस ठगों तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें