फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों ने किया देहरादून का शैक्षणिक भ्रमण

Mon, 11 May 2026 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण करते आईजीयू के विद्यार्थी। स्रोत : विवि - फोटो : जेतवन परिसर में सभा के दौरान मौजूद अनुयायी।
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग के विद्यार्थियों को देहरादून के प्रमुख वैज्ञानिक और प्राकृतिक संस्थानों का तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पंकज त्यागी और डॉ. श्रुति भ्रमण कार्यक्रम किया गया। यात्रा का समन्वय टूर कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रिया कुमारी ने किया। इस दौरान छात्रों ने भारतीय प्राणी सर्वेक्षण में हिमालयी क्षेत्र की दुर्लभ प्रजातियों के दस्तावेजीकरण को देखा। वन अनुसंधान संस्थान में पारिस्थितिक तंत्र के वैज्ञानिक प्रबंधन को समझा और देहरादून वन्यजीव चिड़ियाघर में जीवों के व्यवहार का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें