फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखे रंगमंच के गुर, दीं प्रस्तुतियां

Fri, 04 Sep 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी का अभिनंदन करती प्राचार्या डॉ.ज्योत्सना यादव। स्त्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा कला परिषद की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी में रंगमंच, आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने रंगमंच के गुर सीखे और विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.ज्योत्सना यादव ने हरियाणा कला परिषद एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रशिक्षक डॉ. ऋषिपाल के निर्देशन में महेंद्रगढ़ की पैरा-ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शर्मिला के संघर्ष पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की ओर से तैयार कलाकृतियों की आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा की झलक देखने को मिली, जिसकी अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहना की।
हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि महेश जोशी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रंगमंच केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संवेदनशीलता और रचनात्मकता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। समापन अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार सतीश मस्तान एवं मदन डागर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें