फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शूटिंग स्पर्धा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 27 Aug 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंटरनेशनल स्कूल देवलावास के परिसर में स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले आयोजित जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर 14 एयर पिस्टल वर्ग में आरव ने 400 में से 370 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। तेजल ने 400 में से 356 का स्कोर लगाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सिंध्या सिंह ने 400 में से 377 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। विविधता राव ने 353 का स्कोर लगाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। सीधी ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 17 महिला वर्ग में पलक में 400 में से 366 का स्कोर लगाकर प्रथम स्थान, मन्नत में 400 में से 358 का स्कोर लगाकर द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में चहल ने 358 का स्कोर लगाकर तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 पुरुष वर्ग में प्रियांशु यादव ने टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 400 में से 383 लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता सुनील मूसेपुर व विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल प्लेयर एवं शूटिंग कोच रमन राव, विद्यालय प्रधानाचार्य कृष्णा यादव, प्रबंधक उत्तम सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। मूसेपुर ने शॉर्ट चलकर खेलों का शुभारंभ किया। बच्चों से खेल में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। रमन राव ने बच्चों को निशानेबाजी के बारे में बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें