फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भ्रष्टाचार, पारदर्शिता और विकास के मुद्दों पर विद्यार्थियों ने की सार्थक बहस

Fri, 21 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की भूमिका निभाते छात्र भव्य वशिष्ठ। स्रोत : शिक्षक
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड के पास कक्षा 11वीं और 12वीं कला संकाय के विद्यार्थियों ने मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया। इस दौरान विद्यालय के सभागार को संसद भवन का रूप दिया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न राजनेताओं की भूमिकाएं निभाते हुए भ्रष्टाचार, पारदर्शिता और विकास जैसे समसामयिक मुद्दों पर तर्कपूर्ण बहस की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 12वीं के छात्र भव्य वशिष्ठ रहे, जिन्होंने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की भूमिका निभाई। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पक्ष रखते हुए सरकार की डिजिटल व्यवस्था, पारदर्शिता और मानवीय हस्तक्षेप कम करने जैसे कदमों का उल्लेख किया। उनकी चुटीली भाषा, हिंदी कविता और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में अन्य विद्यार्थियों ने कंगना रनौत सहित विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों की भूमिकाएं निभाईं। विद्यार्थियों ने प्रभावी संवाद और अभिनय से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें