संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विद्यालयों में मंगलवार 11वीं की फाइन आर्ट और 12वीं की कंप्यूटर साइंस और भूगोल की परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से साढ़े 11 बजे तक हुई। इस दौरान अध्यापकों ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कक्षाओं में जाकर जांच की।
25 सितंबर को छठी की सामाजिक विज्ञान, सातवीं की हिंदी, आठवीं की ड्राइंग, म्यूजिक, होम साइंस व एग्रीकल्चर की परीक्षा होगी। नौवीं में सोशल साइंस, 10वीं में साइंस, 11वीं में सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री 12वीं में गणित, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा आयोजित होनी है। बिठवाना स्थित पीएम श्री विद्यालय के प्राचार्य दुष्यंत सिंह ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन 11वीं में फाइनल आर्ट व 12वीं में कंप्यूटर साइंस, भूगोल की परीक्षा हुई।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर इस बार अर्धवार्षिक परीक्षाओं के अंक समय पर अवसर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए गए, तो इसके लिए स्कूल के मुखिया जिम्मेदार होंगे।