संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता 10 अक्तूबर को राजकीय विद्यालयों में होगी। इसमें पांच विद्यालयों के विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव ने बताया कि एससीईआरटी गुरुग्राम के निर्देशानुसार जिलास्तरीय उत्तरी भारत विज्ञान नाटक का आयोजन 23 सितंबर तक कराने के निर्देश मिले थे, लेकिन अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के चलते यह प्रतियोगिता अब 10 अक्तूबर को कराई जाएगी। बीते दिनों खंडस्तर की प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीमें जिलास्तरीय साइंस ड्रामा में भाग लेंगी। छठी से 10वीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में खोल ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय पीथड़ावास, रेवाड़ी ब्लॉक से यूरो इंटरनेशनल विद्यालय, नाहड़ ब्लॉक से जीएएसएसएसएस विद्यालय, जादूसाना ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय पाल्हावास, बावल ब्लॉक से जीएसएसएसएस विद्यालय बावल की टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। डीएसएस ने बताया कि इसमें खंड स्तर पर प्रथम स्कूलों की टीमें भाग लेंगी।