फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेस मशीन से कटी छात्र की अंगुलियां, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में ठेकेदार, प्लांट हेड व एक अन्य कर्मचारी ने दसवीं कक्षा के छात्र को बिना किसी प्रशिक्षण के प्रेस मशीन पर काम करने के लिए बैठा दिया। प्रेस मशीन की चपेट में आने से छात्र की दो अंगुलियां कट गई। छात्र ने आरोपियों के खिलाफ कसौला थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल तेजू निवासी बिशंबर दयाल ने कहा है कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। उसे 26 जून को राजगढ़ निवासी कृष्ण ठेकेदार ने एक फैक्ट्री में काम पर लगवा दिया। फैक्ट्री में अभिषेक नाम के कर्मचारी ने उसे प्रेस मशीन पर काम करने के लिए कहा, परंतु उसने इंकार कर दिया। उन्होंने बिना प्रशिक्षण के प्रेस मशीन पर काम कराने की जानकारी ठेकेदार व प्लांट हेड हीरा सिंह रावत को भी दी। दोनों ने कहा कि कुछ दिन में सीख जाओगे तथा मशीन से काम कराना शुरू कर दिया। दो जुलाई को वह प्रेस मशीन पर काम कर रहा था, इसी दौरान मशीन की चपेट में आने से उसकी बाएं हाथ की दो अंगुलियां कट गई। शिकायत में आरोप में लगाया है कि कृष्ण ठेकेदार, हीरा सिंह रावत व अभिषेक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस सीएचसी बावल में पहुंची तथा छात्र के बयान दर्ज कर तीनों के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें