मधुसूदन पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के चार विद्यालयों में अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। सोमवार को श्री कृष्ण स्कूल हांसाका, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरावड़ा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल और स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में गणित विषय की परीक्षा हुई।
परीक्षा में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण बना रहा। विद्यालय प्रबंधन की ओर से परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई थी। श्री कृष्ण स्कूल हांसाका में कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
मधुसूदन पब्लिक स्कूल में आयोजित परीक्षा में कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्वरांजलि पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरावड़ा में कक्षा तीसरी, पांचवीं, सातवीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ओलंपियाड का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जागृत करना और विषय ज्ञान को गहराई से समझने की प्रेरणा देना रहा।
मधुसूदन पब्लिक स्कूल में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद