रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशन लाल पब्लिक कॉलेज के स्नातकोत्तर के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को गांव श्योराज माजरा में सामाजिक व आर्थिक सर्वेक्षण किया।
महाविद्यालय की शिक्षक डॉ. किरण बाला, डॉ. मीनाक्षी यादव, आरती, मिस्टर रोहित के नेतृत्व में आयोजित इस सर्वेक्षण में 11 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। विद्यार्थियों ने इस गतिविधि को बखूबी निभाया और शैक्षणिक भ्रमण का लाभ उठाया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों के इस एकदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया। कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान अमित गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के गैर शैक्षणिक स्टॉफ की ओर से नवीन उपस्थित रहे।