फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निजी बसों में विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा निशुल्क यात्रा पास का लाभ

Fri, 28 Aug 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत निजी बसों में भी निशुल्क यात्रा पास की सुविधा लागू की है। इसके बाद भी विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवहन विभाग की ओर से निजी बस संचालकों को निर्देश जारी किए जाने के बाद भी कई विद्यार्थी सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

पहले निशुल्क यात्रा पास की सुविधा केवल सरकारी बसों में ही मान्य थी। सरकार ने इसका दायरा बढ़ाते हुए अब निजी बसों को भी योजना में शामिल किया है। इससे जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यालय आने-जाने वाले हजारों विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलना था, लेकिन सुविधा लागू नहीं होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों में रोष है।
परिवहन विभाग की ओर से निजी बस संचालकों को पत्राचार के माध्यम से स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं। विभाग ने कहा है कि वैध यात्रा पास होने के बावजूद यदि कोई निजी बस संचालक किसी विद्यार्थी को बस में चढ़ने से रोकता है तो उसके खिलाफ संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय या परिवहन विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है। योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा देना और परिवहन खर्च का बोझ कम करना है। निजी बसों में भी पास की सुविधा मिलने से दूर-दराज के गांवों से पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

विद्यार्थी एक दिन में एक बार प्रयोग कर सकते हैं पास
इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों को पास जारी किया जाता है जिसके माध्यम से वे दिन में एक बार आने-जाने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि छात्र एक दिन में केवल एक बार ही पास का उपयोग कर सकेंगे।

वर्जन :
विद्यार्थियों के लिए हरियाणा सरकार ने विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के तहत निजी बसों में भी निशुल्क यात्रा पास की सुविधा लागू की है। इस योजना का उद्देश्य दूर-दराज के विद्यार्थियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।-निरंजन शर्मा, जीएम रोडवेज, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें