फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं ने उठाईं समस्याएं, रियायती यात्रा सुविधा और भर्ती कैलेंडर की मांग

Mon, 11 May 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अपनी समस्या बताते युवा। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच की ओर से चलाए जा रहे मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय बस स्टैंड के पास विद्यार्थियों और शिक्षित बेरोजगार युवाओं की बैठक हुई। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं और युवतियों ने हिस्सा अपनी समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता प्रधान अशोक और कोर कमेटी सदस्य बीके राम सिंह ने समस्याएं सुनीं। विद्यार्थियों ने कहा कि कोचिंग, ट्यूशन और लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए उन्हें रोजाना शहर आना-जाना पड़ता है। सरकारी और निजी बसों में रियायती पास सुविधा नहीं मिलने से सामान्य परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से विद्यार्थियों को रियायती परिवहन सुविधा देने की मांग उठाई। शिक्षित बेरोजगार युवाओं और युवतियों ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं को प्रवेश परीक्षाओं, लिखित परीक्षाओं और इंटरव्यू में शामिल होने के लिए बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में पूर्ण छूट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें