संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की 12वीं कक्षा की छात्रा रिशू यादव पुत्री मान सिंह ने डिक्लेमेशन में राज्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उसे करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि करनाल में हरियाणा बाल कल्याण परिषद की ओर से आयाेजित कार्यक्रम में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास की 12वीं कक्षा की छात्रा रिशू यादव को नगर निगम करनाल की कमिश्नर डॉ. वैशाली शर्मा ने सर्टिफिकेट, मेडल और इनाम देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि छात्रा रिशू यादव राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 106 छात्रों में अकेली सरकारी स्कूल रेवाड़ी की छात्रा थी। बाकी 105 विद्यार्थी अन्य प्राइवेट स्कूलों से थे।
इस अवसर पर सीपी यादव, सुषमा शर्मा, सतीश सोनी, मुकेश यादव, पूनम यादव लैब अटेंडेंट, सोनू यादव, मांगे राम, सुमन यादव और अन्य स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को बधाई दी।