रेवाड़ी। तमिलनाडु के वेल्लोर में आयोजित होने वाली 67वें नेशनल स्कूल चैस चैंपियनशिप में यूरो इंटरनेशनल स्कूल के छात्र कशिश परिहार का चयन हुआ है। यह चैंपियनशिप 26 से 30 दिसम्बर तक चलेगी। कशिश परिहार ने अपने कौशल प्रदर्शन से यूरो स्कूल और रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि कशिश का चयन शतरंज में अंडर-17 कैटेगरी में राष्ट्रीय महा प्रतियोगिता के लिए जिले से एकमात्र चयन है। यूरो स्कूल में शरतरंज खेल को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से चैस रूम की स्थापना की गई है। टीम यूरो को अपने नेशनल शतरंज चैंपियन पर बहुत गर्व है। यूरो ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन सत्यवीर यादव ने इस अवसर पर कशिश के चयन को रेवाड़ी के लिए गर्व की बात बताया। डायरेक्टर नितिन यादव ने कशिश बेटे को इस जीत की बधाई देते हुए उसे भविष्य का बेहतरीन खिलाड़ी बताया।