फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल बस की टक्कर से छात्र की मौत

Mon, 20 May 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले के गांव तिहाड़ा के निकट परीक्षा देकर वापस घर आ रहे एक छात्र को स्कूल बस चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में छात्र की मौत हो गई। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव झाबुआ के रहने वाले अभिषेक राजस्थान के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार काे वह कालेज में परीक्षा देने के लिए गया था। शाम को वह मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रहा था। गांव तिहाड़ा नहर के निकट पहुंचा तो एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। बावल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें