फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घर जाकर बुजुर्गों व दिव्यांगों से कराया मतदान

Mon, 20 May 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। 104 वर्षीय स्वतन्त्रता सेनानी मंगल सिंह घर से वोट डाल कर निशान दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 40 फीसदी तक दिव्यांग लोगों के घर जाकर टीम ने मतदान कराया। कोसली क्षेत्र में रविवार को बुजुर्गों और दिव्यांगों से बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई। रोहतक लोकसभा के कोसली क्षेत्र में 440 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदान कर चुके हैं।
रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र में बुजुर्गों और दिव्यांगों से मतदान कराने की प्रक्रिया शनिवार को ही पूरी कर ली गई। बुजुर्दागोंन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र की इन दोनों विधानसभाओं में कुल 603 में से 541 वोट डाले। शत प्रतिशत मतदान की उम्मीद थी। क्योंकि इन लोगों ने घर से मतदान के लिए खुद फार्म भरे थे। फार्म भरने के बावजूद भी 62 लोगों ने वोट नहीं डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीदार चुनाव अजय यादव ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं व 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया था। इन दोनों कैटेगरी के मतदाताओं को फॉर्म 12-डी भरना था। जिले में इन दोनों श्रेणियों के 1056 मतदाताओं ने घर से मतदान का विकल्प चुना। ऐसे मतदाताओं के घर पर पोलिंग टीम पुलिस सुरक्षा के साथ मतदान करवाने के लिए जा रही है। ये मतदाता बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जबकि हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम से वोटिंग 25 मई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें