फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स निर्माण के लिए संघर्ष होगा तेज, जन जोड़ो अभियान होगा शुरू

Fri, 10 Nov 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति का धरना 40वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद और संचालन ओमप्रकाश सेन ने किया। एम्स संघर्ष समिति 11 नवंबर से एम्स निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने के लिए जन जोड़ो अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

जन जोड़ो अभियान के तहत 11 नवंबर को दोपहर 11 बजे पाड़ला, 1 बजे मनेठी, 2 बजे माजरा, 3 नवंबर भालकी, 5 बजे नांदा गांव में सभाएं आयोजित की जाएंगी। 26 नवंबर को कुंड धरना स्थल से रैली का आयोजन किया जाएगा। जनता से आग्रह किया जाएगा कि वे अपने वाहनों से 26 नवंबर को कुंड धरना स्थल पर पहुंचे। एम्स संघर्ष समिति के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि जनता को भाषण नहीं एम्स चाहिए। एम्स के लिए 8 साल से जनता भाषण सुन सुन कर थक और हार चुकी है। इस मौके पर मास्टर लक्ष्मण सिंह, महावीर सरपंच, भगवानदास, मूलचंद आर्य, बीडी यादव, कंवल सिंह, राजबीर, रामकुमार, अमर सिंह राजपुरा, निरंजन सतपाल, रामेश्वर, सुनील यादराम, राजबीर, सूबेदार दिलबाग, मास्टर भारत, रामनिवास, सतप्रकाश कुकू, करण सिंह बलवंत, रमेश, रामकुमार राजबीर सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें