फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : पुलिस अधीक्षक

Sat, 23 Mar 2024 02:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि जिले में अपराध रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में चोरी, मादक पदार्द की तस्करी, महिला विरुद्ध अपराध और साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन शुक्रवार को पहली बार जिला के मीडियाकर्मियों से रुबरु हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेशभर में नशा तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले में नशाखोरी व तस्करी रोकने के लिए ओर अधिक मजबूती से अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी हरसंभव प्रयास किया जाएंगे।
महिला सुरक्षा को लेकर सेफ सिटी कैंपेन के तहत प्रदेश में ट्रिप मॉनिटरिंग सिस्टम की शुरूआत की गई है। एसपी ने जिलावासियों को होली की बधाई दी। कहा कि सभी लोग होली को मिलजुल मनाएं। होली पर हुड़दंग न करें। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल से पटाखे छोड़ने वालों से भी सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्ष कराया जाएगा। एसपी ने कहा कि धारूहेड़ा की फैक्ट्री में ब्लास्ट के मामले में इंडस्ट्रियल एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी। जल्द जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें