फोटो संख्या:55- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में नुक्कड सभा के तहत जागरूक कार्यक्रम करती
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने नाटक से नशे के कारण होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान को दर्शाया। कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. कविता रानी ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की नींव है और यदि युवा जागरूक होंगे तो समाज स्वतः स्वस्थ और सशक्त बनेगा। इस अवसर पर डॉ. मक्खन सिंह, देवेंद्र कुमार, प्रवीण सरोहा, वीरेंद्र सिंह, अक्षय और दयानंद मौजूद रहे। संवाद