सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए बड़ी परेशानी
रेवाड़ी। सेक्टर-1 के मुकेश कुमार का कहना है कि शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। पशुओं के खुले में घूमने की वजह से हमेशा डर का माहौल बना रहता है। कई बार ये पशु अचानक राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों पर हमला कर देते हैं जिससे हादसे होने का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़क पर बैठे पशुओं के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।