फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में तय की आंदोलन की रणनीति

Sun, 12 Jul 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
संगवाड़ी गांव में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक संगवाड़ी गांव में अशोक नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के हितों को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि यह समझौता लागू होता है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि डेयरी और पशुपालन क्षेत्र पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। किसान नेताओं ने कहा कि देश के किसानों की आजीविका से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

किसान नेता रवि बाबू ने बताया कि ट्रेड डील के विरोध में 15 जुलाई को मोटरसाइकिल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई को दिल्ली स्थित किसान घाट पर बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी। संगवाड़ी गांव के किसानों ने दोनों कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आश्वासन दिया।
बैठक में महिला जिला उपप्रधान मनीषा यादव, राजकुमार, पूर्व सैनिक रोशनलाल, मोनिका यादव, रवि प्रकाश, जयचंद, निहाल सिंह नंबरदार, प्रकाश, जगमाल, करण सिंह, प्रमोद, गोविंदलाल जांगिड़ सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें