फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से धारूहेड़ा पहुंचें युवक की पत्थर मार-मारकर की हत्या, चेहरा व सिर कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से बुधवार तड़के धारूहेड़ा पहुंचे 22 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने पत्थर मार-मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पत्थर से युवक का चेहरा व सिर बुरी तरह से कुचल दिया ताकि पहचान न हो सके। युवक का शव एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पड़ा हुआ मिला। हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी धारूहेड़ा पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि गांव अलावलपुर के समीप एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। पुलिस ने युवक को लेकर रेवाड़ी स्थित ट्रामा सेंटर में पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिले फैजाबाद के गांव नंगला बलिद निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हत्या की जानकारी दी।
बुधवार को आया था धारूहेड़ा
मृतक के भाई सुदेश कुमार ने बताया कि वह और संदीप दोनों धारूहेड़ा स्थित दुपहिया निर्माता कंपनी में कार्यरत थे। लॉकडाउन के दौरान दोनों अपने गांव लौट गए थे। संदीप बुधवार की तड़के धारूहेड़ा पहुंचा था। तड़के करीब सवा पांच बजे उसकी संदीप से मोबाइल पर बात भी हुई थी। संदीप ने बताया था कि वह हीरो चौक पर पहुंच चुका है तथा सीधे कंपनी में जाएगा। इसके बाद कोई बात नहीं हुई थी। पुलिस से संदीप की हत्या की जानकारी मिली। संदीप की हत्या किसने और क्यों की इस बारे में अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हीरो चौक से अलावलपुर गांव में निर्माणाधीन भवन तक वह कैसे पहुंचा, इस बारे में भी पुलिस को जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 6 थाना के प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अनुमान है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को बिल्डिंग के पास फेंका गया है। सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें