फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल के मोहल्ला हसनपुर में चोरों ने एक माह से बंद घर को ताला तोड़कर उसमें रखी 52 हजार रुपये की नकदी व आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मीनाक्षी ने बताया कि पिता डॉ. हरिसिंह की अचानक तबीयत खराब होने के चलते गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसके चलते घर भी बंद था। वीरवार को पड़ोसियों ने घर का ताला टूटे होने की सूचना दी, घर पर जाकर देखने से पता चला कि पूरा सामान बिखरा हुआ है। बतौर मीनाक्षी घर से दो एलसीडी टीवी, दो सोने की अंगुठी, दो चूड़ी सोना, एक चेन, दो सूटकेस, 55 हजार की नकदी, कागजात व अन्य सामान चोरी हो गया। बावल थाना पुलिस ने मीनाक्षी की शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं शहर के बीच चोरी की वारदात से मोहल्ले के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें