फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेजांगला युद्ध में शहीद दो सगे भाइयों की प्रतिमा का किया अनावरण

Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 13रेजांगला युद्ध में गांव धवाना के शहीद हुए दो सगे भाइयों की प्रतिमा का अनावरण करते - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत-चीन के बीच 1962 में हुए रेजांगला युद्ध में गांव धवाना के दो सगे भाई वीर चक्र नायक सिंहराम यादव और सिपाही रामकुमार यादव शहीद हो गए थे। दोनों शहीदों की प्रतिमाओं का अनावरण बुधवार को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 13 कुमाऊं के कमान अधिकारी कर्नल आलोक मेहता रहे जबकि अध्यक्षता कमांडेंट कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के प्रतिनिधि मेजर अरविंद्र ने की। परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह भाटी के पुत्र नरपत सिंह (जोधपुर) अति विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त और सेवारत सैन्य अधिकारियों ने समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया। इनमें लेफ्टिनेंट जनरल ओमप्रकाश मेजर (डॉ.) टीसी राव, कर्नल गोपाल सिंह रहे। गांव के सरपंच बाबूलाल यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई। समारोह में युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान, पुस्तक लोकार्पण, शौर्य गाथा तथा देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम मुख्य पक्ष रहे।
विज्ञापन

शहीद के परिजनों द्वारा बनाए गए शहीद स्मारक एवं प्रतिमाओं के लोकार्पण के बाद कर्नल मेहता ने कहा कि एक ही मोर्चे पर इन सगे भाइयों की शहादत हमारी अनूठी सैनिक परंपरा, शौर्य एवं बलिदान की पराकाष्ठा है, जिसे याद किया जाता रहेगा। विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ओमप्रकाश ने कहा कि यह स्मारक नयी पीढ़ी को हमारी कुर्बानियों का इतिहास सुनाकर प्रेरणा देने का कार्य करेगा।

मेजर टीसी राव की नवप्रकाशित पुस्तक रेजांगला में अहीरों का योगदान का लोकार्पण किया गया। उन्होंने स्मारक पर ई-लाइब्रेरी चलाने की घोषणा की। समारोह में ब्रिगेडियर आरवी जटार, रेजांगला शौर्य समिति के महासचिव नरेश चौहान एडवोकेट, अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के संयोजक राव अजीत सिंह ने रेजांगला शहादत पर विचार व्यक्त किए। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया के संचालन किया। गायक दलबीर फूल, कवि शत्रुघ्न सैनिक, कवि भूपेंद्र तथा सीहा स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

वीरांगनाओं व शहीद परिजनों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में रेजांगला युद्ध की करीब दो दर्जन से ज्यादा वीरांगनाओं व शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। समारोह में रेजांगला युद्ध के अलंकृत सैनिकों कैप्टन रामचंद्र यादव, हवलदार निहाल सिंह यादव, हवलदार गजे सिंह यादव, कैप्टन रामेहर यादव, कप्तान ब्रह्मदत्त को शौर्य सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी विजय भाटोटिया को रंगमंच, साहित्यकार दलबीर फूल को साहित्य, कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव को सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें