रेवाड़ी। गांव गोकलपुर स्थित महाभारतकालीन प्राचीन शिव मन्दिर में पहुंचे पूर्व मंत्री राव नरबीर स
रेवाड़ी। जिले के गांव गोकलपुर स्थित महाभारतकालीन शिव मंदिर में शुक्रवार को भगवान महादेव की मूर्ति का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तथा रोहतक, हिसार व सिरसा के लोकसभा क्लस्टर प्रभारी राव नरबीर सिंह मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भगवान महादेव तीनों लोकों के स्वामी हैं। भक्तों पर उनकी विशेष कृपा रहती है। उन्होंने कहा कि बाबा गिरधारी दास तथा स्वामी ज्योतिगिरी महाराज की प्रेरणा से महाभारतकालीन इस मंदिर में भगवान महादेव की मूर्ति का अनावरण किया गया है। इस अवसर पर महंत स्वामी धीरज गिरी महाराज, स्वामी समर्पण आनंद महाराज, अनिल सरपंच, हरिओम सरपंच, अजीत सिंह, लाल सिंह, अभय सिंह, नित्यानंद, कंवर सिंह, ब्रह्मप्रकाश, सतेंद्र, पवन, बहादुर सिंह, सुनील, कृष्ण पंडित, रंधीर सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।