रेवाड़ी। शिक्षा विभाग की ओर से 59वीं राज्यस्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हिंदू स्कूल में उपायुक्त अभिषेक मीणा ने किया। प्रतियोगिता 24 अगस्त तक चलेगी। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में लड़के और लड़कियों की टीमें हिस्सा लेंगी।
उद्घाटन समारोह के बाद खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद पहले दिन लड़कियों के विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले कराए गए। खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए पूरा दमखम लगाया।
प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर आयोजित की जा रही है। इसमें जीतने वाली टीम अगले चरण में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी।
प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग, खेल विभाग और जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने के लिए शहर और दिल्ली रोड क्षेत्र के 38 स्कूलों में व्यवस्था की गई है।
लड़कियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के विभिन्न स्कूलों और लड़कों के लिए दिल्ली रोड क्षेत्र स्थित शिक्षण संस्थानों में इंतजाम किए गए हैं। खिलाड़ियों के साथ आने वाले प्रभारियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था भी अलग-अलग स्थानों पर की गई है।
आयोजन के दौरान खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है।
रोमांचक मुकाबलों में रेवाड़ी की टीमों ने दिखाया दमखम
अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में हिसार ने गुरुग्राम को 11-1, सोनीपत ने फरीदाबाद को 6-5 और रेवाड़ी ने पंचकूला को 3-1 से हराया। फतेहाबाद और कैथल के बीच मुकाबला 3-3 से बराबरी पर रहा। वहीं, भिवानी ने जींद को 2-1 से शिकस्त दी। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में रेवाड़ी ने अंबाला को 14-7 से हराकर शानदार शुरुआत की। सिरसा ने कैथल को 20-4, फतेहाबाद ने गुरुग्राम को 20-16 और हिसार ने करनाल को 11-3 से मात दी।
यमुनानगर ने पीकेएल को 14-6 से हराया
यमुनानगर ने पीकेएल को 14-6 से हराया। वहीं अंडर-19 लड़कियों के वर्ग में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। रेवाड़ी ने फतेहाबाद को 12-2 से हराया। करनाल ने गुरुग्राम को 5-3, जींद ने रोहतक को 7-1, फतेहाबाद ने भिवानी को 19-1 और सिरसा ने पानीपत को 9-2 से शिकस्त दी। वहीं, सोनीपत और मेवात के बीच हुए मुकाबले में मेवात ने 4-3 से जीत दर्ज की।
59वीं राज्य स्तरीय विद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर एक साथ मौजूद खिलाड़ी।स्रोत: व