रेवाड़ी। सहकारिता विभाग हरियाणा की ओर से शनिवार 25 नवंबर को सुबह 11 बजे बावल स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र सीसीएसएचएयू में राज्य स्तरीय सहकारिता दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा सरकार के सहकारिता और जनस्वास्थ्य मंत्री डाॅ. बनवारी लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी करेंगे। जबकि हैफेड अध्यक्ष कैलाश भगत और अध्यक्ष डेयरीफैड रणधीर सिंह मौजूद रहेंगे।