फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : ऑनलाइन गीता प्रश्नमाला का शुभारंभ 26 से

Wed, 22 Nov 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आम नागरिकों और विद्यार्थियों के लिए 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (गीता प्रश्नमाला) का आयोजन किया जा रहा है। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। हरियाणा और असम सहित अन्य प्रदेश के नागरिक और विद्यार्थी पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भागीदार बन सकते हैं। पंजीकरण के समय जो ओटीपी आएगा वही आपका पासवर्ड रहेगा और आपका फोन नंबर लॉगिन आईडी रहेगा। गीता प्रश्नमाला का शुभारंभ रविवार 26 नवंबर से होगा और रोजाना गीता, महाभारत व 48 कोस तीर्थ से संबंधित 5 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रश्न के ऑनलाइन जवाब देने होंगे। विजेताओं को नकद इनाम देकर पुरस्कृत और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी आमजन और विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर होने वाली क्विज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं वे सरकार की ओर से जारी आदेशों की पालना अवश्य सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमजन और विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करें और अपने सभी मित्रों, धर्म प्रेमियों का भी रजिस्ट्रेशन करवाएं। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 प्रश्नोत्तरी में जीतने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें