फोटो : 23रेवाड़ी। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस प्रवक
रेवाड़ी। जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव जीवड़ा, मालियाकी और चौकी नं. 1 का दौरा कर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 और महिला, बच्चों के विरुद्ध अपराधों से अवगत कराते हुए नशा न करने की शपथ दिलवाई।एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार का जीवन प्रभावित करता है। थाना जाटूसाना और सेक्टर-6 धारूहेड़ा की टीमों ने अपने क्षेत्रों में पौधरोपण कर जिला को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। संवाद