फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महिला महाविद्यालय में हुईं खेल प्रतियोगिताएं

Sat, 29 Aug 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस मनातीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में शनिवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान रस्साकशी, शतरंज, कैरम, गोला फेंक और दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बड़ी संख्या में छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने छात्राओं को मेजर ध्यानचंद के जीवन और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें छात्राओं के साथ-साथ महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रस्साकशी, शतरंज, कैरम, गोला फेंक और दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं और स्टाफ सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में अनुशासन की भावना विकसित होती है और वे एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना सीखते हैं। खेल हार-जीत से आगे बढ़कर धैर्य, सहयोग और सकारात्मक सोच की सीख देते हैं। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें