फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल जीवन का अभिन्न अंग : डॉ बनवारी लाल

विज्ञापन
बावल में गांधी जयंती खेल आयोजन के समापन कार्यक्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते सहकारिता मंत् - फोटो : Rewari
विज्ञापन
बावल। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रविवार को कस्बा बावल में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। खेल प्रतियोगिताओं में हार-जीत होती रहती है, खिलाड़ी को हारने पर निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि दुगने उत्साह के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वे यहां गांधी जयंती पर आयोजित 84वें गांधी खेल आयोजन के समापन कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करने के बाद बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों के मामले में हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है, साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों की अपने आप में अनूठी पहचान है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लागू हरियाणा की खेल, शिक्षा सहित अन्य पॉलिसी की दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी की बदौलत खेल परंपरा आगे बढ़ रही है। इस तरह की कुश्ती, फुटबॉल, कबड्डी सरीखी खेल प्रतियोगिताएं समय-समय पर होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खेलों को लेकर प्रदेश की मनोहर सरकार पूरी तरह सजग है।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। सरकार खेलों के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। आज परिस्थितियां बदल रही हैं, जितनी शिक्षा जरूरी है, उतने खेल भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में देशभर के दो सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 61 मेडल में से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 20 मेडल जीतकर देश और विदेशों में हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 बार तिरंगा लहराया और 22 बार गोल्ड मेडल आने पर राष्ट्रीय गान बजाया गया। यह देशवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रेवाड़ी को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने खेल आयोजकों को भी सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हितेश गोयल, प्रशिक्षक कमल, टेकचंद महलावत, जयवीर योगी, नगर पालिका बावल के उपप्रधान अर्जुन चौकन, विकास मुदगिल, अरुण मुदगिल, महावीर, हेमंत चतुर्वेदी, राम सिंह सांभरिया, पदम सिंह दायमा, पार्षद देवेंद्र अरनेजा, प्रमोद, हुकम, रमेश कुमार, भूपेंद्र महलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें