फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रर्शन करने वाले छात्र एवं छात्राएं। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चेन्नई में आयोजित 39वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय की टीम ने तीन विधाओं में भाग लेकर तीनों में उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्र कल्याण निदेशक प्रोफेसर अदिति शर्मा ने बताया कि सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सुशांत यादव के नेतृत्व में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम चेन्नई स्थित सत्यभामा विश्वविद्यालय में आयोजित फेस्टिवल में भाग लेने पहुंची थी। टीम ने माइम और फोक डांस विधाओं में ब्रॉन्ज व कल्चरल प्रोसेशन (सांस्कृतिक झांकी) में प्रभावशाली प्रस्तुति देकर चौथा स्थान हासिल किया।
कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी तथा कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक टीम लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। टीम के ओवरऑल इंचार्ज डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि विवि द्वारा कल्चरल प्रोसेशन में अमर शहीद राजा राव तुलाराम की वीर गाथा प्रस्तुत की गई जिसे सभी प्रतिभागियों और दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

हरियाणवी संस्कृति को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सागर सैनी के निर्देशन में गुड़िया डांस की प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही थिएटर कलाकार रमेश सपड़ा के निर्देशन में तैयार की गई माइम प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने नारी सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि इस बार इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से कुल 29 सदस्यों का कंटिजेंट इस राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने पहुंचा था।
इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह ने भी सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। टीम का नेतृत्व टीम मैनेजर के रूप में होटल पर्यटक एवं प्रबंधन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. नवनीत कौशल तथा राजकीय महाविद्यालय जाटूसना की प्राचार्य डॉ. प्रीति यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें