फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में रेलवे कराएगी रामायण यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आगामी अप्रैल माह में आने वाले चैत्र नवरात्र में इंडियन रेलवे कैटरिग एंड टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा रामायण यात्रा कराई जाएगी। 14 अप्रैल से 17 दिन की यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन श्री गंगानगर से रवाना होकर हनुमानगढ़, बीकानेर, रतनगढ़, चुरू, सीकर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी व दिल्ली होते हुए रवाना होगी तथा 15 अप्रैल को अयोध्या पहुंचेगी।
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक पर्यटन योगेंद्र सिंह के अनुसार यात्रियों को अयोध्या में रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, रामकोट व कानन भवन मंदिर, नंदीग्राम में भरत मंदिर व भरतकुंड, सीतामढ़ी में सीतामढ़ी व पुनौराधाम का जानकी मंदिर, वाराणसी में तुलसी मानस मंदिर, संकटमोचन मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर, सीता समाहित स्थल में सीता माता मंदिर, प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम, गंगा यमुना संगम व हनुमान मंदिर, श्रृंगवेरपुर में श्रृंगी ऋषि समाधि व राम चौरा, चित्रकूट में गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर व सती अनुसुइया मंदिर, नासिक में त्रयम्बकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा व काला राम मंदिर, हम्पी में अंजनी पर्वत, ऋषिमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा व रघुनाथ मंदिर, कांचीपुरम में विष्णु कांची मंदिर तथा रामेश्वरम में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग व धनुष्कोडी का भ्रमण कराया जाएगा।
यह दी जाएगी सुविधा
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, धर्मशाला, नन एसी बजट होटल में रात्रि विश्राम, गैर वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण की सुविधाएं मुफ्त में दी जाएगी। ट्रेन में सुरक्षाकर्मी व यात्रा बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। 16 रात व 17 दिन की यात्रा का कुल खर्च एसी में 26 हजार 775 तथा नन एसी में 16 हजार 65 प्रति व्यक्ति रखा गया है।
विज्ञापन

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान समस्त स्टाफ व पर्यटकों के लिए मास्क अनिवार्य है। यात्रियों को अपना निजी इस्तेमाल का सामान व दवाई आदि साथ ले जानी होगा। यात्रा की बुकिंग की जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट तथा रेवाड़ी व अलवर के व्हाट्सएप नंबर 9001094705 से ले सकते हैं। इसके अलावा जयपुर स्थित आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें