फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत विशेष ट्रेन रेवाड़ी से रवाना, 246 श्रद्धालु शामिल

Wed, 10 Jun 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ट्रेन का स्वागत करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली। स्रोत : प्र
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए रवाना किया। इसी क्रम में रेवाड़ी जंक्शन पर ट्रेन के आगमन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रेवाड़ी जंक्शन से रेवाड़ी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ एवं भिवानी जिलों के कुल 246 श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशेष रूप से उपस्थित रहीं। विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इससे पूर्व भी इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को नांदेड़ साहिब, अयोध्या, प्रयागराज सहित अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा चुकी है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए इस योजना को वृद्धजनों के लिए अत्यंत लाभकारी और सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें