शिविर में एकजुट बच्चे व संस्था के पदाधिकारी। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। भारत विकास परिषद की श्रीराम शाखा के बैनर तले मॉडल टाउन में बच्चों के सर्वांगीण विकास और नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट अशोक यादव, शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी, संरक्षक सीए जितेश अग्रवाल और बच्चों ने दीप जलाकर किया। इसके बाद वैदिक विश्व मंगल प्रार्थना और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। शिविर में बच्चों के लिए स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने वाले खेल, जुम्बा, एरोबिक्स, योग और ध्यान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।
प्रशिक्षक भूपेंद्र ने जुम्बा और एरोबिक्स, जबकि ऋतु ओबेरॉय ने योग और ध्यान का अभ्यास कराया। संस्कार प्रकल्प संयोजिका ऋतु ओबेरॉय ने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। शाखा अध्यक्ष सीए जतिन सैनी ने इसे भावी पीढ़ी के चरित्र निर्माण का संकल्प बताया।
कार्यक्रम के अंत में शेयरिंग एंड केयरिंग पॉटलक का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने घर से लाया भोजन एक-दूसरे के साथ साझा किया। इस दौरान सहयोग, अनुशासन और आपसी सम्मान का संदेश दिया गया। 5 हेडिंग बनाएं