फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए आज लगेंगे विशेष कैंप

Sat, 04 Nov 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2024 को आधार तिथि मानकर नए मतदाताओं का पंजीकरण करने के लिए रविवार को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष कैम्प लगाए जाएंगे। डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त करने व भरेंगे का कार्य करने का निर्देश दिया है।
डीसी ने बताया कि 2 दिसंबर व 3 दिसंबर को भी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। कहा कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी बतौर बीएलओ लगी हुई है वे सभी विशेष अभियान तिथियों 5 नवंबर, 2 दिसंबर व 3 दिसंबर को सुबह 9 बजे सायं 5 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नागरिकों के दावे व आपत्तियों के फार्म भरवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिन नागरिकों का जन्म 1 जनवरी 2006 से पूर्व हुआ हो अर्थात एक जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे अपने बीएलओ के पास फार्म नंबर 6 भरकर नए वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है तो उनके परिवार के सदस्य फार्म नंबर 7 भरकर उनका नाम मतदाता सूची से हटवा सकते हैं। यदि कोई मतदाता सूची में दर्ज विवरण को शुद्ध करवाना चाहता है तो फार्म नंबर 8 भरकर आवेदन कर सकता है। उपरोक्त ये सभी फार्म भारत निर्वाचन आयोग की वोटर हेल्पलाइन एप या वोटर्स डॉटईसीआईडॉटजीओवीडॉटआईएन पोर्टल पर ऑनलाइन भी अप्लाई किए जा सकते हैं। वोट बनवाने, कटवाने व शुद्धि करवाने के लिए फार्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि शनिवार 9 दिसंबर 2023 होगी। बताया कि मंगलवार 26 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों का निपटारा करते हुए 5 जनवरी 2024 को नई मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें