फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसल की बिजाई नहीं आसान, खाद के लिए किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों के लिए रबी की फसल की बिजाई आसान नहीं दिख रही है। समय पर खाद नहीं मिलने से बिजाई के लिए किसान परेशान हो चुके हैं। किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद केंद्रों पर डीएपी खत्म हो चुकी है, कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि उनके पास 2500 मीट्रिक टन (एमटी) स्टॉक है। अधिकारियों के अनुसार जिले में 18 हजार एमटी डीएपी की मांग है, विभाग की ओर से 14 हजार एमटी खाद का वितरण हो चुका है। बताया जा रहा है कि तीन अक्तूबर के आसपास खाद का रैक रेवाड़ी में लगेगा। उसके बाद ही जिले को कितना मिलेगा, इसकी जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन

शहर की अनाज मंडी में किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए चार बिक्री केंद्र खोले गए हैं। इफ्को के बिक्री केंद्र पर दस दिन से, को-ऑपरेटिव सोसाइटी के बिक्री केंद्र पर दो दिन से खाद खत्म हो चुका है। हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के केंद्र पर भी डीएपी नहीं मिल रहा है। मात्र कृभको के बिक्री केंद्र पर नाम मात्र का खाद बचा हुआ था। यहां पर किसानों की लाइन लगी हुई थी। कृषि विभाग के अनुसार 25 सितंबर के आसपास सरसों की बिजाई शुरू हो जाती है और मध्य अक्तूबर में गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो जाता है।
- किसानों की प्रतिक्रिया :
खाद के लिए पहले गुरुग्राम वहां से धारूहेड़ा और उसके बाद रेवाड़ी पह़ुंचा हूं, लेकिन डीएपी कहीं भी नहीं मिला है। खाद नहीं मिला तो बिजाई लेट हो जाएंगी।
- बसंत लाल, किसान, निवासी नकड़ौला।
------
सुबह खाद लेने के लिए रेवाड़ी की अनाज मंडी में खाद लेने के लिए आया था। तीन बिक्री केंद्रों पर चक्कर लगा चुका हूं, लेकिन खाद नहीं मिल पाया है। खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- हरिओम, किसान, निवासी, शिकंदरपुर।
------
वर्जन :
जिले में रबी के सीजन में 18 हजार एमटी खाद की डिमांड थी। इसमें से करीब 14 हजार एमएटी खाद किसानों किसानों को उपलब्ध करया जा चुका है। अभी जल्द ही खाद का और रैक लगेगा। सरसों की बिजाई के लिए किसान खाद ले जा चुके हैं।
विज्ञापन

- दीपक यादव, एसडीओ एवं क्यूूूसीआई, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें