फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली की सोनल यादव ने स्क्वैड्स में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 27 Aug 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
स्वर्ण पदक जीतने वाली कोसली की छात्रा सोनल यादव। कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कोसली की छात्रा सोनल यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनल ने स्क्वैड्स प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। वह दिवंगत सूबेदार रामनिवास की पोती हैं।
विज्ञापन

सोनल यादव इससे पहले भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कॉलेज मैराथन में भी उन्होंने पदक हासिल किया था। इसके अलावा वह राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते सोनल ने अपने कॉलेज और परिवार के साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किया है।
सोनल की उपलब्धि पर कोसली विधायक अनिल यादव, जिला पार्षद जीवन हितैषी, उनकी दादी कृष्णा देवी और कोच विशाल ने बधाई दी। उन्होंने सोनल के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

सोनल की इस उपलब्धि से परिवार के साथ क्षेत्र और कॉलेज में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें