सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव मायके में फंदे से लटका मिला । बेटी के मौत से क्षुब्ध परिजनों ने दामाद को जिम्मेदार ठहराते हुए उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज जाने की मांग की। परिजनों ने विवाहिता के शव को कोसली रोड पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे डेढ़ घंटे तक कोसली-रेवाड़ी मार्ग पर जाम लगा रहा। इस बीच सूचना पर पहुंचे तहसीलदार उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कोसली की सुमेर कालोनी में वर्षा (22) पत्नी सुनील का शव मायके में फांसी के फंटे पर लटका मिला। हुई मिली थी। मृतका के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उन्हाेंने बेटी वर्षा की शादी पिछले साल ही गांव भाकली निवासी सुनील पुत्र गजराज के साथ की थी। वर्षा का पति सुनील सीआरपीएफ में तैनात है और इन दिनों जम्मू कश्मीर में तैनाती है। इन दिनों वह एक माह की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ है। जबकि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वालों से अनबन के चलते वर्षा मायके में ही रहने लगी थी। सोमवार को सुरेंद्र अपनी पत्नी को दवा दिलाने के लिए दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल गए हुए थे। शाम पांच बजे वर्षा ने फोन कर आने का समय पूछा था। रात आठ बजे पत्नी के साथ घर पहुंचे तो घर खुला पड़ा हुआ था। बैठक में वर्षा का शव पंखे के हुक से फांसी पर लटका हुआ था। पिता सुरेंद्र का आरोप है कि बैठक में खून के धब्बे भी पड़े हुए थे। पुलिस ने शव को रात में कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया सुबह पोस्टर्माटम के लिए शव को रेवाड़ी भेजा गया था। सुरेंद्र का आरोप है कि दामाद ने ही बेटी की हत्या की है, ऐसे में पुलिस को उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।